'घर से बाहर न निकलें... पंजाब के इस गांव में करवाई जा रही अनाउंसमेंट, जानें वजह

Edited By Kamini,Updated: 03 Sep, 2026 07:36 PM

announcements being made in this punjab village

जिलों के गांव में अनाउंसमेंट करके लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

फाजिल्का (सुनील नागपाल): जिलों के गांव में अनाउंसमेंट करके लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। फाजिल्का के कमाल वाला गांव में एक आवारा कुत्ते के आतंक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव में घुसे एक आवारा कुत्ते ने अलग-अलग जगहों पर करीब एक दर्जन लोगों को काट लिया। पीड़ितों में गांव के बुजुर्गों समेत कई लोग शामिल हैं। अचानक हुए इन हमलों के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोगों से रेगुलर अनाउंसमेंट करके घरों से बाहर न निकलने और इस कुत्ते से दूर रहने को कहा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जब गांव के लोग अपने काम से घरों से बाहर निकले तो आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में धार्मिक स्थल से अनाउंसमेंट कर लोगों से सावधान रहने और घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। कुत्ते के काटने के बाद कुछ लोगों ने पैसे खर्च करके वैक्सीन लगवा ली, लेकिन कई लोगों को समय पर इंजेक्शन नहीं मिल पाया।

ऐसे में कई पीड़ित इलाज के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का पहुंचे। गांव के पीड़ित इंदरसेन, बीरबल, मदन लाल और सोनू का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करके इलाज करवाना पड़ा। इस घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है। गांव वालों ने आवारा कुत्ते को पकड़कर इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!