नशे के खिलाफ कार्रवाई, हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 26 Oct, 2026 02:47 PM

action against drugs

फाजिल्का में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने बाधा टी-पॉइंट के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 340 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने बाधा टी-पॉइंट के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 340 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बस से उतरने के बाद पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसके बाद शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

फाजिल्का के डीएसपी बीएस रंधावा ने बताया कि पुलिस की ओर से बाधा टी-पॉइंट पर 24 घंटे नाकाबंदी की जा रही है। इसी दौरान शक के आधार पर युवक को काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह पुत्र राज सिंह, निवासी गांव आतूवाला, थाना लक्खो के बहराम के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है और वह 12वीं पास है। डीएसपी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ फाजिल्का के सिटी थाना में पहले भी मामला दर्ज है। ताजा कार्रवाई में सदर थाना फाजिल्का में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह 340 ग्राम हेरोइन की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं । या फिर आरोपी किस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!