Punjab: घर में घुसकर परिवार से मारपीट के आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 17 Oct, 2026 05:45 PM

fazilka inicident

पुलिस ने 5 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जलालाबाद (बजाज): घर में घुसकर परविर से मारपीट की घटना सामने आई है। वैरोके थाने के गांव जानीसर में जमीन के झगड़े को लेकर एक परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित के बयानों के आधार पर वैरोके थाने की पुलिस ने 5 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शिकायतकर्ता शमशेर सिंह उर्फ ​​सैंडी पुत्र हरबेल सिंह निवासी गांव जानीसर ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को अपने बयानों में बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर में मौजूद था। इस दौरान, आरोपी कथित तौर पर अपनी गाड़ी लेकर उसके घर में घुस आए और उसे और उसके परिवार को पीटा। शिकायतकर्ता शमशेर सिंह उर्फ ​​सैंडी के मुताबिक, इस झगड़े की वजह जमीन का विवाद है। उसका कहना है कि आरोपी कृष्ण सिंह पुत्र कुंदन सिंह के साथ उसका जमीन का विवाद चल रहा है।

इस मामले को लेकर अलग-अलग कोर्ट के अलावा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में भी केस चल रहा है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जमीन का स्टे उसके पक्ष में होने के बावजूद उसके साथ झगड़ा किया जा रहा है। पुलिस ने सुखमंदर सिंह उर्फ ​​मंदर भाऊ पुत्र सूरत सिंह निवासी गांव खापियां वाली हाल आबाद बुरा गुज्जर रोड श्री मुक्तसर साहिब, भोला पंडित पुत्र देस राज निवासी गांव चक्क जानीसर, सुरजीत सिंह पुत्र गिंदर सिंह निवासी गांव हाकम सिंह वाला जिला बठिंडा, गुरपिंदर सिंह पुत्र कौर सिंह निवासी चक्क जानीसर, कृष्ण सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी गांधी नगर बुरा गुज्जर रोड श्री मुक्तसर साहिब और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस नंबर 178 तारीख 16 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया है। इस केस की जांच ASI अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!