फिरोजपुर जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने से हड़कंप, 9 बंदियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Edited By Urmila,Updated: 16 Oct, 2026 02:30 PM

recovery of prohibited items in ferozepur jail

केन्द्रीय जेल फिरोजुपर में तलाशी के दौरान बीते दिन जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चलाए तलाशी अभियान के दौरान जेल में बंद हवालातियों व कैदी से पाबंदीशुदा वस्तुएं एवं कुछ नशीले पदार्थ बरामद किए है।

फिरोजपुर (परमजीत सोढी): केन्द्रीय जेल फिरोजुपर में तलाशी के दौरान बीते दिन जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चलाए तलाशी अभियान के दौरान जेल में बंद हवालातियों व कैदी से पाबंदीशुदा वस्तुएं एवं कुछ नशीले पदार्थ बरामद किए है। उक्त मामलें में थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिटेंडेंट के बयान पर जेल में बंद 8 हवालातियों सहित 1 कैदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के एस.आई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए पत्र में केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिटेंडेंट ने बताया कि उन्होंने बीते दिन जेल में चलाए तलाशी अभियान के दौरान साथी कर्मचारियों के साथ जेल में बंद हवालाती रघु पुत्र खुशी वासी बस्ती डेरीयां वाली, कैदी दलेर सिंह पुत्र मलूक सिंह वासी खाईफेमेकी, हवालादी गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर पुत्र कृपाल सिंह वासी जामा रखईया उताड़़ फिरोजपुर, शेरा पुत्र राजू वासी वार्ड नंबर 5 मल्लांवाला फिरोजपुर, रामदीन पुत्र मनजीत सिंह वासी भाठा मुर्गी लाल अबोहर, गुरभेज सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी सोढी नगर फिरोजपुर, सुखचैन सिंह पुत्र पूर्ण सिंह वासी गोबिंद नगरी सामने शिव मंदिर जलालाबाद, सिमरनजीत सिंह उर्फ बब्बलु पुत्र हरदेव सिंह वासी 88 फुट रोड मजीठा रोज अमृ़तसर व हवालाती शुभम कुमार उर्फ मिश्री पुत्र मिश्री लाल वासी गवाल मंडी फिोरजपुर छावनी से 8 मोबाइल फोन, 4 हैड फोन, 2 डाटा केबल, 48 तंबाकू की पूड़ियां, आधी कूल लिप व 5 नशीले कैप्सूल बरामद किए है। मामले की जांच कर रहे सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त सभी दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!