Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2026 02:06 PM

घर में रखा सारा सामान, टीवी और अन्य उपकरण भी जलकर राख हो ग
पटियाला (बलजिन्द्र) : शहर के गुरु नानक नगर की गली नंबर 18 में आज एक व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर में रखी नकदी भी आग की चपेट में आ गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए घर के मालिक विशाल ने बताया कि आग दोपहर करीब 1 बजे लगी। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सारा सामान, टीवी और अन्य उपकरण भी जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विशाल के अनुसार, घर में करीब पांच लाख रुपए की नकदी भी रखी हुई थी, जो आग में जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।