अब पंजाब में नहीं लगेंगे बिजली कट! थर्मल प्लांटों में कोयले का स्टॉक हुआ मजबूत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Sep, 2026 07:01 PM

no more power cuts in punjab

पंजाब को बिजली कटों से राहत मिल गई है। अब पंजाब की इंडस्ट्री और किसानों तथा आम लोगों समेत हर कैटेगरी को बिजली कटों से मुक्ति मिल गई है।

पटियाला/सनौर (मनदीप जोसन) : पंजाब को बिजली कटों से राहत मिल गई है। अब पंजाब की इंडस्ट्री और किसानों तथा आम लोगों समेत हर कैटेगरी को बिजली कटों से मुक्ति मिल गई है।  

इस बारे जानकारी देते पावरकॉम के चेयरमैन और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बसंत गर्ग ने बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश के थर्मल प्लांटों में कोयला संकट खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि एन.पी.एल. नाभा थर्मल प्लांट में 8 रैक कोयले के पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहीं बस नहीं, हमारे पास रोपड़ थर्मल प्लांट में 29 दिन का, जीवीके में 14 दिन और लहरा मोहब्बत में 12 दिनों के कोयले का स्टॉक मौजूद है। उन्होंने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया कि पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले की कोई कमी है।

बसंत गर्ग ने बताया कि यहीं बस नहीं, हमारी टीम की मेहनत के चलते लहरा मोहब्बत के चारों यूनिट पूरी तरह वर्किंग में आ गए हैं और इनमें से दो यूनिट 250-250 तथा दो 210-210 मेगावाट के हैं। उन्होंने कहा कि लहरा मोहब्बत से पूरी बिजली मिलनी शुरू हो गई है। इसी तरह रोपड़ थर्मल प्लांट का एक यूनिट भी कल तक चल जाएगा, जिसके चलते अब पावरकॉम ने पंजाब की इंडस्ट्री और किसानों, आम लोगों समेत हर कैटेगरी पर कट न लगाने का फैसला कर लिया है।

पावरकॉम के चेयरमैन बसंत गर्ग ने कहा कि हम इंडस्ट्री और किसानों समेत हर कैटेगरी को पूरी बिजली देने के लिए वचनबद्ध हैं और इसके लिए पूरी कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में इस सीजन के अंदर सबसे अधिक गर्मी पड़ी है। इस गर्मी, उमस और पैडी सीजन के साथ भी पावरकॉम ने मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, आने वाले दिन बहुत ही सुखद हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!