AAP छोड़ BJP में गईं स्वाति मालीवाल कानूनी विवाद में घिरीं, मोगा कोर्ट ने किया तलब

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 May, 2026 09:34 PM

moga court summons rajya sabha member swati maliwal

पंजाब की राजनीति से जुड़ा एक मामला अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। मोगा की अदालत ने दिल्ली की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए हैं। यह मामला पंजाब की एक महिला विधायक पर कथित तौर पर की गई ऐतराजयोग्य टिप्पणी से...

पंजाब डैस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ा एक मामला अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। मोगा की अदालत ने दिल्ली की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए हैं। यह मामला पंजाब की एक महिला विधायक पर कथित तौर पर की गई ऐतराजयोग्य टिप्पणी से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब स्वाति मालीवाल द्वारा पंजाब की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को लेकर कथित टिप्पणी की गई थी। इस बयान पर आपत्ति जताते हुए मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मामला दर्ज करवाया था। अब इसी केस में अदालत ने स्वाति मालीवाल को तलब किया है।

मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि स्वाति मालीवाल पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद रही हैं। हाल ही में उनके भाजपा में शामिल होने के बाद यह मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।  

सूत्रों के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि स्वाति मालीवाल की टिप्पणी से विधायक की छवि को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी। अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद अब उन्हें पेश होने के आदेश जारी किए हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!