Breaking: अमृतसर के बाजार में भीषण आग, ऊंची लपटों से दहला इलाका, कई दुकानें चपेट में

Edited By VANSH Sharma,Updated: 28 May, 2026 07:42 PM

breaking news massive fire erupts at amritsar factory

अमृतसर के रामबाग इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बांस की सीढ़ियां बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

अमृतसर: अमृतसर के रामबाग इलाके में पड़ते बांसा वाले बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी की घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में आने से आसपास की दुकानों में भी भारी नुकसान हुआ है।

PunjabKesari

आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। आसमान में धुएं के बड़े-बड़े गुबार छा गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

PunjabKesari

आग फैलती देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों से सामान निकाल-निकालकर सड़क पर फेंकते नजर आए, ताकि उनका सामान जलने से बच सके। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया और लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की गई।

PunjabKesari

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!