Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 May, 2026 07:43 PM

गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है, क्योंकि मौसम विभाग ने 22 मई को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी से झुलस रहे पंजाब के लोगों को 22 मई को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ इलाकों में...
पंजाब डैस्क : गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है, क्योंकि मौसम विभाग ने 22 मई को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी से झुलस रहे पंजाब के लोगों को 22 मई को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि पूरे प्रदेश में बारिश नहीं होगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलने से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
22 मई को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। साथ ही पंजाब और हरियाणा में अगले सात दिनों तक कई जगहों पर हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों में 22 मई को कुछ स्थानों पर आंधी, धूल भरी हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
पिछले कई दिनों से पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने फिलहाल Heatwave Alert भी जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी का असर पूरी तरह खत्म होने के आसार नहीं हैं।