Mijithia ने खोला भू-माफिया कनेक्शन का पिटारा, चंडीगढ़ के आसपास जमीनों में बड़े घोटाले का दावा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 May, 2026 05:59 PM

majithia blows the lid off land mafia nexus

चंडीगढ़ के आसपास की जमीनों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि अगर इन जमीनों की जांच की जाए तो कथित तौर पर सबसे बड़े भू-माफिया के रूप में अनुग्रह प्रसाद सिन्हा उर्फ “कैप्टन सिन्हा” का नाम...

पंजाब डैस्क : चंडीगढ़ के आसपास की जमीनों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि अगर इन जमीनों की जांच की जाए तो कथित तौर पर सबसे बड़े भू-माफिया के रूप में अनुग्रह प्रसाद सिन्हा उर्फ “कैप्टन सिन्हा” का नाम सामने आ सकता है।

मजीठिया ने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों पर पंजाब के खजाने की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उन्होंने कथित रूप से कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए फैसले लिए। उन्होंने यह भी कहा कि NGT द्वारा विकास गर्ग और अनुग्रह प्रसाद सिन्हा की भूमिका पर उठाए गए सवालों के बाद कई अहम खुलासे सामने आए हैं।

ट्वीट में दावा किया गया है कि उनके पास कुछ कथित रजिस्ट्रियां मौजूद हैं, जिनमें करोड़ों की जमीन बेहद कम कीमतों पर खरीदी गई है। आरोप है कि लगभग 5 लाख रुपये में 5–6 एकड़ जमीन खरीदे जाने जैसे लेन-देन हुए हैं, जिनके दस्तावेज जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे।

🚨 “If the lands around Chandigarh are investigated, the biggest land mafia figure to emerge will be Kumar Anugrah Prasad Sinha alias KAP Sinha!” 🚨

👉 The very officers who were supposed to protect Punjab’s treasury allegedly kept taking decisions to benefit selected… pic.twitter.com/LTV7kwppha

— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) May 21, 2026

मजीठिया ने इस मामले में ED और CBI जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं, बल्कि सिस्टम के भीतर कथित रूप से चल रहे भ्रष्टाचार का मॉडल है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकारी पदों का उपयोग जनता की सेवा के लिए हुआ या फिर कथित रूप से “लैंड माफिया” को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!