वाहनों में पेट्रोल भरवाने पर लगी लिमिट की खबरों को लेकर बड़ी अपडेट, चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी किया बयान

Edited By Kalash,Updated: 18 May, 2026 03:10 PM

regarding news of limit on fueling vehicles

पेट्रोल पंप द्वारा सोमवार सुबह बिना किसी प्रशासनिक आदेश के तेल भरने की लिमिट तय करने वाला पोस्टर लगाने के कारण शहर के लोगों में हलचल महो गई।

चंडीगढ़ (मनप्रीत): चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में एच.जी. पेट्रो केयर पेट्रोल पंप द्वारा सोमवार सुबह बिना किसी प्रशासनिक आदेश के तेल भरने की लिमिट तय करने वाला पोस्टर लगाने के कारण शहर के लोगों में हलचल पैदा हो गई। पंप द्वारा लगाए गए पोस्टर में टू-व्हीलर के लिए 500 रुपये और कार समेत दूसरी बड़ी गाड़ियों के लिए 1500 रुपये तक के तेल की लिमिट तय की गई थी। हालांकि मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने साफ किया कि प्रशासन द्वारा तेल की बिक्री पर ऐसी कोई रोक या लिमिट नहीं लगाई है। मामला वायरल होने के बाद पंप से यह पोस्टर तुरंत हटा दिया गया और अब लोगों को पहले की तरह तेल मिल रहा है।

पेट्रोल पंप मैनेजर ने क्या कहा? 

इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप मैनेजर कुलविंदर सिंह ने 'पंजाब केसरी' से बात करते हुए कहा कि पीछे से तेल की सप्लाई कम होने की वजह से स्टॉक कम हो गया था। उन्होंने साफ किया कि पोस्टर लगाने का मुख्य मकसद यह था कि लोग घबराकर तेल जमा न करें और हर ग्राहक को उसकी जरूरत के हिसाब से तेल मिलता रहे। 18 मई को पंप पर मौजूद स्टॉक बोर्ड के मुताबिक पेट्रोल का शुरुआती स्टॉक 5884 लीटर और 1199 लीटर (अलग-अलग टैंकों में) दर्ज था, जबकि डीजल का स्टॉक 864 लीटर और 3045 लीटर था।

मैनेजर ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, नया स्टॉक आ रहा है और पंप को लगातार चालू रखा गया है। अचानक लगे इस पोस्टर की वजह से शहर में यह अफवाह फैल गई थी कि तेल का बड़ा संकट पैदा हो गया है, जिससे लोगों में बेचैन बढ़ गई थी, लेकिन D.C. निशांत यादव के बयान ने स्थिति को संभाल लिया। उन्होंने कहा कि फूड एंड सप्लाई विभाग शहर के सभी पेट्रोल पंप ऑपरेटरों के लगातार संपर्क में है। अब विवादित पोस्टर हटाए जाने के बाद पंपों पर स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और ग्राहकों को बिना किसी लिमिट के बिना रुकावट पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!