Edited By Kalash,Updated: 18 May, 2026 02:01 PM

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल भरवाने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
चंडीगढ़ (वेब डेस्क, हांडा): चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल भरवाने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शहर में अब वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाने की एक हद तय कर दी गई है। शहर के पेट्रोल पंपों पर अब दोपहिया वाहनों (बाइक-स्कूटर) के लिए एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 500 रुपये और चारपहिया (कार) के लिए 1500 रुपये तक पेट्रोल-डीजल भरवाने की हद लागू की गई है।
यह फैसला तेल की सप्लाई में कमी को देखते हुए लिया गया है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दिनों सप्लाई में कमी के कारण यह कोशिश की जा रही है कि सभी ग्राहकों को तेल मिले। इस बारे में पंपों के बाहर पोस्टर भी लगाए गए हैं ताकि लोगों को जानकारी मिल सके और उन्हें कोई दिक्कत न हो।
बताया जा रहा है कि ये नियम आज से ही लागू कर दिए गए हैं। कुछ स्थानीय निवासियों ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि एक तय लिमिट होने से लोग तेल का इस्तेमाल कम मात्रा में करेंगे, जिससे आम जनता को फायदा होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here