Edited By Kalash,Updated: 14 May, 2026 04:39 PM

यहां जी.एम.सी.एच.- 32 और सेक्टर-48 में स्थित साउथ कैंपस अस्पताल में गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए OPD का समय बदल दिया गया है।
चंडीगढ़ (शीना): यहां जी.एम.सी.एच.- 32 और सेक्टर-48 में स्थित साउथ कैंपस अस्पताल में गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए OPD का समय बदल दिया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नया शेड्यूल 16 मई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा। नए समय के मुताबिक OPD के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होगा जबकि मरीजों की जांच सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।
इसके अलावा ब्लड कलेक्शन सेंटर का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए ये बदलाव किए गए हैं ताकि मरीजों को सुबह के समय बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही G.M.C.H-32 में इमरजेंसी सर्विस पहले की तरह 24 घंटे चलती रहेंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here