चंडीगढ़ में बड़ी घटना! चौकीदार की बेरहमी से ह/त्या, जंगल में मिला श/व

Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2026 02:38 PM

major incident in chandigarh watchman brutally murdered

कलाग्राम लाइट पॉइंट के पास पेट्रोल पंप से सटे जंगल एरिया में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

चंडीगढ़ : कलाग्राम लाइट पॉइंट के पास पेट्रोल पंप से सटे जंगल एरिया में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब किसी राहगीर ने बेहोश व्यक्ति को देखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के गले में बेल्ट बंधी हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई होगी। 

मृतक की पहचान मौली जागरां के विकास नगर के कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने 2 संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस शिकायत में मृतक के भाई आनंद कुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार कलाग्राम के सामने वाली सड़क पर जंगल के पीछे PWD में चौकीदार था। शनिवार सुबह 9.30 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने तलाश शुरू की। 

इस दौरान कृष्णा की पत्नी का फोन आया और उसने उसे तुरंत जंगल में आने को कहा। जब परिवार वहां पहुंचा तो देखा कि कृष्णा का शव जमीन पर पड़ा था और उसके गले में बेल्ट बंधी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और CFSL टीम ने भी मौके का मुआयना किया। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर 2 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक हत्यारों का कुछ पता नहीं चल सका था। जंगल वाले इलाके में कोई CCTV नहीं लगा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!