पंजाब को बड़ी सौगात: हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कल पहुंचेगी पहली Flight

Edited By Kamini,Updated: 14 May, 2026 07:18 PM

first flight at halwara international airport

हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के खुशखबरी सामने आई है।

पंजाब डेस्क : हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के खुशखबरी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट शुक्रवार सुबह लैंड करने वाली है। यह लुधियाना क्षेत्र और पंजाब की एविएशन कनेक्टिविटी के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।

नई दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की पहली फ्लाइट सुबह करीब 6:40 बजे हलवारा में लैंड करने वाली है। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और AAP के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, दूसरे यात्रियों के साथ इस ऐतिहासिक पहली फ्लाइट से आने वाले हैं। हलवारा एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने से लुधियाना और आस-पास के जिलों में काफी उत्साह है। प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत करने और एयरपोर्ट से आने-जाने की सुविधा को आसान बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!