पंजाब में वकीलों पर हमलों के विरोध में लुधियाना में वकीलों की पूर्ण हड़ताल, अदालतों में पसरा सन्नाटा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 May, 2026 06:48 PM

complete strike at ludhiana court in protest against attacks on lawyers

पंजाब में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में जिला बार एसोसिएशन, लुधियाना द्वारा मंगलवार को अदालतों में पूर्ण हड़ताल रखी गई। बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से दूरी बनाए रखी, जिससे अदालतों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित...

लुधियाना  (मेहरा) :  पंजाब में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में जिला बार एसोसिएशन, लुधियाना द्वारा मंगलवार को अदालतों में पूर्ण हड़ताल रखी गई। बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से दूरी बनाए रखी, जिससे अदालतों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा।

यह निर्णय बार प्रधान एडवोकेट विपिन सग्गर की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में लिया गया था। हड़ताल जलालाबाद बार एसोसिएशन द्वारा एडवोकेट राकेश कुमार पांधू पर हुए कथित हमले के विरोध में दिए गए राज्यस्तरीय ‘नो वर्क डे’ के समर्थन में की गई।

हड़ताल के चलते जिला अदालत परिसर में किसी भी प्रकार की बहस, पेशी अथवा अन्य न्यायिक कार्यवाही में अधिवक्ताओं ने भाग नहीं लिया। कई मामलों की सुनवाई टाल दी गई और पक्षकारों को अगली तारीखें दी गईं। वहीं, चैम्बर कॉम्प्लेक्स व अदालती कॉम्प्लेक्स को जोड़ने वाले गेट भी पूरे दिन बंद रहे।

बार प्रधान एडवोकेट विपिन सग्गर ने कहा कि वकीलों पर लगातार हो रहे हमले बेहद गंभीर और निंदनीय हैं। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उन पर हमला कानून के शासन पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि लुधियाना बार एसोसिएशन अपने साथी एडवोकेट राकेश कुमार पांधू और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन ने सरकार और प्रशासन से अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!