लुधियाना : रिहायशी इलाके में पशु पालने को लेकर लोग परेशान, हुआ भारी हंगामा

Edited By Kalash,Updated: 22 Apr, 2026 05:38 PM

animals in residential area

लुधियाना के गांव भट्टियां के पास भारती कालोनी, न्यू अमन नगर एक्सटेंशन की गली नंबर 3 में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया

लुधियाना (दिलावर): लुधियाना के गांव भट्टियां के पास भारती कालोनी, न्यू अमन नगर एक्सटेंशन की गली नंबर 3 में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब इस रिहायशी इलाके में स्थित एक प्लाट में एक औरत द्वारा पशुओं को पालने का विरोध बाकी इलाका निवासियों द्वारा किया गया। इस मौके पर परेशान लोगों का कहना है कि उन्होंने इस औरत को अपने पशु रिहायशी इलाके से दूर ले जाने के लिए बहुत बार कहा है, इसके साथ ही उन्होंने संबंधित थाने एवं विधायक के पास भी इसकी शिकायत की थी। 

इलाका निवासी इकबाल सिंह ने बताया कि शिकायत करने के बाद जेई हिमांशु कुमार की और से कार्यवाही करते हुए सीवरेज कनेक्शन जिसमें पशुओं का गोबर तथा कूड़ा करकट डाला जा रहा था, उसको काट दिया गया। वहीं उसके दूसरे दिन ही महिला ने कनेक्शन जोड़ कर गोबर फिर से सीवरेज में डालना शुरू कर दिया। 

इलाका निवासियों द्वारा कहा गया कि इस तरह इलाके में पशुओं को रखने से हवा भी दूषित होती है तथा मच्छरों के पैदा होने के कारण छोटे बच्चों को डेंगू जैसी महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भी प्रशासन के इंस्पेक्टर तनवीर कुमार ने मौके पर आकर चालान काट कर उन्हें भरोसा दिलाया कि कार्रवाही करके पशुओं को रिहाईशी इलाके से बाहर किया जाएगा। 

इस मौके पर इलाके के लोगों द्वारा इस तरह इलाके में पशुओं के रखने के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। मौके पर इलाका निवासियों में राजवंत कौर, राजिंदर कौर, सुमनप्रीत कौर, सोनू कुमार, रजनी रानी, आशा रानी, आरती रानी, पूनम रानी, सुखविंदर कौर, जसविंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार, शाम कुमार, सुरजीत सिंह इत्यादि ने इस कार्यवाही के लिए गुहार लगाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!