Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2026 04:20 PM

पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब साढ़े 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी द
लुधियाना (खुराना): पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब साढ़े 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार चार बार हुई इस बढ़ोतरी ने आम लोगों के साथ-साथ पेट्रोलियम कारोबारियों को भी प्रभावित किया है।
10 दिनों में चार बार हुई बढ़ोतरी
सोमवार सुबह लुधियाना के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचे वाहन चालकों ने बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 10 दिनों में चार बार हुई बढ़ोतरी से घरेलू खर्च बढ़ गया है और आम जीवन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
पेट्रोल पंप कारोबार पर भी पड़ रहा असर
वहीं लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक सचदेवा ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल पंप कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री पर भी इसका दबाव बढ़ रहा है, जिससे पूरे सिस्टम पर असर देखने को मिल सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि तेल की कीमतों में बार-बार बदलाव करने के बजाय एक बार में संतुलित वृद्धि की जाए, ताकि लोग अपने बजट को उसी अनुसार एडजस्ट कर सकें। साथ ही उन्होंने डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी की भी मांग की, ताकि बढ़ते खर्चों के बीच पेट्रोल पंप व्यवसाय को टिकाऊ बनाया जा सके।
कब और कितनी बढ़ी कीमतें
तारीख पेट्रोल डीज़ल
15 मई 2026 3 रु, 3.10 के करीब
19 मई 2026 1.02 रु. 1.05 रु के करीब
23 मई 2026 0.85रु 0.90 के करीब
25 मई 2026 2.60 रु. 2.70 रु. के करीब
पेट्रोल, डीजल की पुरानी व मौजूदा कीमतों का आंकड़ा
पेट्रो पदार्थ 15 मई 2026 25 मई 2026
पेट्रोल 98.19 रु, 105.44 रु.
डीज़ल 87.83 रु 95.38 रु.