Amritsar में एनकाऊंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 May, 2026 07:18 PM

encounter in amritsar one criminal injured in police retaliation

अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक बड़ी टार्गेट किलिंग की साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी की पहचान बलबीर के रूप में हुई है, जो होशियारपुर का...

अमृतसर : अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक बड़ी टार्गेट किलिंग की साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी की पहचान बलबीर के रूप में हुई है, जो होशियारपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों संबंधी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें घेर लिया। इसी दौरान आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में आने वाले समय में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!