अमृतसर में रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी

Edited By Kalash,Updated: 27 Jun, 2026 02:17 PM

amritsar route plan

रंजीत एवेन्यू स्थित पार्टीशन ग्राऊंड में आज यानि शनिवार शाम को आयोजित किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम "एक शाम भगवान शिव के नाम" के मद्देनजर अमृतसर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक रूट प्लान एवं एडवाइजरी जारी की है।

अमृतसर (जशन): रंजीत एवेन्यू स्थित पार्टीशन ग्राऊंड में आज यानि शनिवार शाम को आयोजित किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम "एक शाम भगवान शिव के नाम" के मद्देनजर अमृतसर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक रूट प्लान एवं एडवाइजरी जारी की है। ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक अमनदीप कौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वी.वी.आई.पी. मूवमैंट को ध्यान में रखते हुए हरतेज अस्पताल से गुमटाला रोड तथा टी-प्वाइंट (इन-आऊट बेकरी वाली सड़क), जो मुख्य कार्यक्रम स्थल की ओर जाती है, पर आम लोगों से बिना किसी आवश्यक कार्य के आवागमन से बचने की अपील की गई है। कार्यक्रम के दौरान इन दोनों मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि रंजीत एवेन्यू की ओर जाने वाले शहरवासी रतन सिंह चौक, एम.के. होटल रोड, बैस्ट वैस्टर्न रोड, टी-प्वाइंट रूट, रंजीत एवेन्यू सी-मार्कीट टी-प्वाइंट वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

इसी प्रकार शहर के बाहर से आने वाले लोगों को आई.टी.आई. से आनंद पार्क वाले मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक ने कहा कि कार्यक्रम को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों एवं कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है कि वे जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!