Amritsar : 16 साल की बेटी आधी रात घर से हुई गायब, परिवार ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jul, 2026 09:55 PM

amritsar 16 year old daughter goes missing from home at midnight

अमृतसर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इंसाफ और लड़की की सुरक्षित बरामदगी की मांग को लेकर परिवार ने पुलिस चौकी के बाहर विरोध...

अमृतसर: अमृतसर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इंसाफ और लड़की की सुरक्षित बरामदगी की मांग को लेकर परिवार ने पुलिस चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित लड़की की मां हेमवंती ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। करीब रात 2:50 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से बाहर चली गई, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिवार का दावा है कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया है।

मां ने बताया कि इससे पहले भी 15 मई को उक्त युवक द्वारा उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की गई थी। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था। परिवार का कहना है कि लड़की के नाबालिग होने के कारण उस समय मामला रोक दिया गया था, लेकिन अब फिर से ऐसी घटना हो गई है।

मौके पर पहुंचे एक स्थानीय नेता ने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल युवक ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के कुछ सदस्य और सामने रहने वाला एक पड़ोसी परिवार भी शामिल हो सकता है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि लड़की को जल्द बरामद नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकाल के लिए मजीठा रोड जाम कर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!