Amritsar में ताबड़तोड़ फायरिंग! बहन के घर जा रहे युवक की सिर में गोली मारकर ह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2026 10:14 AM

amritsar firing

देर रात कोट खालसा इलाके में एक्टिवा सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर

अमृतसर: देर रात कोट खालसा इलाके में एक्टिवा सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नितिन उर्फ चीकू के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी विशालजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, देर रात नितिन उर्फ चीकू मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोट खालसा स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर उसका पीछा कर रहे एक्टिवा सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां नितिन के सिर में लगीं, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल नितिन को स्थानीय एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच कर रहे एडीसीपी विशालजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों में से एक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडीसीपी ने यह भी बताया कि नितिन पहले जेल में बंद था और कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!