Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2026 03:46 PM

major customs crackdown at amritsar airport

यहां के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए

अमृतसर(रमन): यहां के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्ड स्मगलिंग की कोशिश को नाकाम कर दिया है। विदेश से आए एक यात्री के पास से लाखों रुपये का 24 कैरेट सोना बरामद किया गया है।

1 जुलाई 2026 की रात कस्टम अधिकारियों ने मेलबर्न से कुआलालंपुर होते हुए फ्लाइट MH-118 से अमृतसर पहुंचे एक पुरुष यात्री को संदेह के आधार पर रोका। यात्री की विस्तृत जांच की गई, जिसमें एक्स-रे स्कैनिंग और व्यक्तिगत तलाशी भी शामिल थी। जांच के दौरान यात्री के पास से 24 कैरेट सोने के दो कड़े और एक चेन बरामद हुए। बरामद सोने का कुल वजन 484 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 70 लाख 66 हजार 400 रुपये बताई गई है।

कस्टम विभाग ने पूरे सोने को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग लगातार गोल्ड स्मगलिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। विदेश से आने वाले यात्रियों की निगरानी और जांच को और अधिक सख्ती से अंजाम दिया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!