सिद्धू मूसेवाला के पिता का जयपुर में इलाज, डॉक्टरों ने तुरंत किया ऑपरेशन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 May, 2026 12:19 AM

sidhu moosewala s father undergoes treatment in jaipur

पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह सिद्धू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के चलते डॉक्टरों ने जांच की, जिसमें हार्ट की एक आर्टरी में ब्लॉकेज सामने आया। इसके...

पंजाब डैस्क : पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह सिद्धू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के चलते डॉक्टरों ने जांच की, जिसमें हार्ट की एक आर्टरी में ब्लॉकेज सामने आया। इसके बाद तुरंत एंजियोप्लास्टी की गई।

सूत्रों के मुताबिक, बलकौर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार सीने में दर्द महसूस कर रहे थे। उन्होंने पहले चंडीगढ़ के पीजीआई में भी जांच करवाई थी, लेकिन राहत न मिलने पर जयपुर में इलाज करवाने का फैसला लिया गया।

जयपुर के राजस्थान हॉस्पिटल में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह राव की निगरानी में उनकी विस्तृत जांच हुई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की टीम ने बिना देरी किए एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया पूरी की। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इलाज के दौरान उनकी पत्नी चरण कौर और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद रहे। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आराम करने और नियमित हेल्थ चेकअप करवाने की सलाह दी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!