पंजाब में बड़ा हादसा! निजी स्कूल बस और टिप्पर में जोरदार टक्कर, कई छात्र घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 May, 2026 08:47 PM

massive collision between private school bus and tipper in hoshiarpur

होशियारपुर के शाम चौरासी इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल बस और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर में 5 छात्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे...

होशियारपुर : होशियारपुर के शाम चौरासी इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल बस और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर में 5 छात्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण टक्कर में सभी बच्चों की जान बच गई, हालांकि कुछ बच्चों और बस चालक को चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा टिप्पर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि टिप्पर गलत दिशा से आ रहा था, जिसने मासूम बच्चों से भरी स्कूल बस को टक्कर मार दी।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!