Punjab : जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर होगी विभागीय कार्रवाई, जारी हुए निर्देश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 May, 2026 07:32 PM

ludhiana crackdown on teachers absent from census duty

जनगणना ड्यूटी के लिए रिपोर्ट न करने वाले शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर निगम लुधियाना ने जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) को पत्र लिखकर गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

लुधियाना,  (हितेश): जनगणना ड्यूटी के लिए रिपोर्ट न करने वाले शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर निगम लुधियाना ने जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) को पत्र लिखकर गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

डी.ई.ओ. (सेकेंडरी और एलिमेंटरी) को भेजे गए पत्र में नगर निगम ने सिफारिश की है कि जनगणना ड्यूटी के लिए रिपोर्ट न करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके संबंधित स्कूलों में भी गैरहाजिर दर्ज किया जाए। इसके अलावा उनकी तनख्वाहें रोकने की भी सिफारिश की गई है।

पत्र में कहा गया है कि संबंधित जनगणना अधिकारी द्वारा एन.ओ.सी. जारी किए जाने तक इन कर्मचारियों और शिक्षकों का वेतन रोका जाए। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध सरकारी कार्य है। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या उल्लंघन पाया गया तो संबंधित कर्मचारियों और स्कूल प्रमुखों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखिया और कर्मचारी की होगी।

अधिकारियों ने बताया कि पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ शिक्षक और कर्मचारी जनगणना ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं।

नगर निगम अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि यह एक राष्ट्रीय कर्तव्य है और सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तुरंत जनगणना ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कर्मचारी और शिक्षक अब भी ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!