Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 May, 2026 12:17 AM

जालंधर में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराने के बाद बीच सड़क पलट गई। हादसा संविधान चौक के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जालंधर : जालंधर में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराने के बाद बीच सड़क पलट गई। हादसा संविधान चौक के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पूरी सड़क पर कांच के टुकड़े बिखर गए। हादसे के दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार भी इसकी चपेट में आ गई। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर PB 29 Q 0005 बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पी.सी.आर. टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत यातायात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ तथा लोगों को कुछ मामूली चोटें ही आई हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा था।

