Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 May, 2026 10:50 PM

बटाला के पास सरूप वाली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बदमाश ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से पुलिस पर लगातार फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।
गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया ) : बटाला के पास सरूप वाली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बदमाश ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से पुलिस पर लगातार फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।
इस बारे जानकारी देते एसएसपी बटाला डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि ये दोनों लोग छत गांव में बैठे थे। इनमें से एक पर हत्या का आरोप है और लूटपाट व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। वे यहां छुपकर बैठे थे। पुलिस ने उनमें से एक को वहीं गिरफ्तार कर लिया और दूसरा करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से फायरिंग करता रहा। पुलिस ने बताया की उनके पुलिसकर्मियों ने जब नौजवान खेतों में छिप गया तो पुलिस ने घेर लिया, तब भी उसने फायरिंग नहीं रोकी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए हस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारी का कहना था की इनसे आगे पूछताछ की जाएगी, जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है।