पठानकोट में अवैध माइनिंग पर पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 31 Oct, 2026 03:24 PM

joint operation by police and the mining department against illegal mining

पठानकोट जिले में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने नौशहरा...

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट जिले में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने नौशहरा नालाबंडा की खड्ड में छापेमारी की। इस दौरान अवैध खनन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक जेसीबी मशीन और दो टिप्पर ट्रक भी जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार, माइनिंग विभाग के जूनियर इंजीनियर कम माइनिंग इंस्पेक्टर गुरजोत सिंह को शुक्रवार दोपहर करीब 12:45 बजे नौशहरा नालाबंडा के पास अवैध माइनिंग होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने घरोटा पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई बोध राज से संपर्क किया। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई। माइनिंग विभाग की जांच में सामने आया कि खड्ड में करीब 35 मीटर × 40 मीटर क्षेत्र में भारी मशीनरी की मदद से खुदाई की जा रही थी। यहां लगभग 1.50 मीटर यानी करीब 5 फीट गहरी खुदाई की गई थी। पुलिस ने मौके से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली जेसीबी के अलावा HP38D1625 और HP38E5768 नंबर के दो टिप्पर भी जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेसीबी ऑपरेटर मनीष कुमार निवासी गांव छन्नी बेली, टिप्पर चालक विक्रम सिंह निवासी नौशहरा नालाबंडा, टिप्पर चालक मोहन लाल निवासी मोहताली, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) और सहायक अमित कुमार निवासी गांव जसवां, तारागढ़, पठानकोट के रूप में हुई है। माइनिंग इंस्पेक्टर गुरजोत सिंह और अंकुश गोयल की लिखित शिकायत के आधार पर थाना सदर पठानकोट में माइंस एंड मिनरल्स एक्ट, 1957 की धारा 21(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच एएसआई बोध राज कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!