Punjab में कांग्रेस बनाम पुलिस! सुखजिंदर रंधावा ने SHO-DSP को दी कड़ी चेतावनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Oct, 2026 06:44 PM

congress versus police in punjab

गुरदासपुर के कलानौर थाने में आज खूब हंगामा देखने को मिला। दरअसल कांग्रेसी नेता सुखजिंदर रंधावा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना कलानौर का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा पुलिस...

गुरदासपुर: गुरदासपुर के कलानौर थाने में आज खूब हंगामा देखने को मिला। दरअसल कांग्रेसी नेता सुखजिंदर रंधावा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना कलानौर का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा पुलिस अधिकारियों पर जमकर बरसे। रंधावा ने डीएसपी और एसएचओ को चेतावनी देते कहा कि यह अंग्रेजों का राज नहीं है। रंधावा ने मौजूदा एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह गैंगस्टरों और फिरौती मांगने वालों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित पुलिस धक्केशाही का विरोध किया।

जिक्रयोग्य है कि आज हजारों की तादाद में कांग्रेस वर्करों ने रंधावा के नेतृत्व में कलानौर थाने का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान थाने के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस ने मांग की कि उनके कार्यकर्ताओं को तंग परेशान करना बंद करे तथा उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच कर उन्हें रद्द किया जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!