Edited By Kamini,Updated: 30 Oct, 2026 04:08 PM

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है।
पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सरना पुल के पीछे एक पैलेस के सामने हुए सड़क हादसे में स्कूटर सवार एक व्यक्ति की अज्ञात गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह के निवासी गांव जंड, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लखविंदर सिंह अपने पिता जागीर सिंह के लिए दवा लेने स्कूटर पर पठानकोट की तरफ आ रहा था। जब वह सरना पुल के पीछे एक पैलेस के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लखविंदर सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की और उसके परिवार को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग गांव जंड से पठानकोट पहुंचे। मृतक की पत्नी मनवीर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले लखविंदर सिंह से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उसने बताया कि जब उसने सुबह करीब 11 बजे अपने पति के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया, जिसने खुद को सदर पुलिस स्टेशन का बताकर उसे हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज करने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here