Edited By Kalash,Updated: 28 Oct, 2026 05:19 PM

सरहदी कस्बा डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई है।
डेरा बाबा नानक (हरजिंदर सिंह गोराया): सरहदी कस्बा डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार महाजन सीमेंट स्टोर के मालिकों को निशाना बनाने के लिए हमलावर लगातार दूसरे दिन पहुंचे थे। घटना के दौरान पुलिस की मुस्तैदी की वजह से दो आरोपियों को मौके से ही काबू कर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दाना मंडी में पहुंचे और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि महाजन सीमेंट स्टोर के मालिक को गैंगस्टर निशान जोड़ियां द्वारा फिरौती के लिए फोन भी किया गया था। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस जांच के बाद ही सभी तथ्य साफ हो पाएंगे।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया। तीसरे आरोपी के दाना मंडी में स्थित झाड़ियों में छिपे होने का संदेह जताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और ट्रैक्टर की मदद से झाड़ियों वाले इलाके की जांच की जा रही है। झाड़ियों में छिपे होने का शक है। पुलिस उसे ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है और ट्रैक्टर की मदद से झाड़ी वाले इलाके की जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि डेरा बाबा नानक में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। लोग इलाके में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here