लुधियाना में कारोबारी को लूटने की कोशिश नाकाम, लाइसेंसी पिस्टल देख भागे बदमाश

Edited By Kamini,Updated: 21 May, 2026 04:34 PM

attempt to rob businessman in ludhiana foiled

महानगर में देर रात बेखौफ घूम रहे लुटेरों ने एक हौजरी कारोबारी को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन कारोबारी की बहादुरी और सूझबूझ के आगे बदमाशों के हौंसले पस्त हो गए।

लुधियाना (राज): महानगर में देर रात बेखौफ घूम रहे लुटेरों ने एक हौजरी कारोबारी को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन कारोबारी की बहादुरी और सूझबूझ के आगे बदमाशों के हौंसले पस्त हो गए। जालंधर में अपने ससुराल से लौट रहे कारोबारी को जब 2 बाइकों पर सवार 4 संदिग्ध नशेड़ी युवकों ने घेर लिया, तो कारोबारी ने बिना वक्त गंवाए अपनी लाइसेंसी पिस्टल तान दी।

पिस्टल देखते ही बदमाशों के पसीने छूट गए और वे मौके से भाग निकले। लूट की यह पूरी सनसनीखेज वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वहीं, घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह खौफनाक मामला थाना बस्ती जोधेवाल इलाके का है। गुरु विहार, हौजरी कॉम्प्लेक्स के नजदीक रहने वाले पीड़ित कारोबारी मोहित ने बताया कि वह 17 मई की रात को अपने ससुराल जालंधर से वापस लुधियाना अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी कॉलोनी के मुख्य गेट के पास पहुंचा, तभी अचानक 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 4 संदिग्ध युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

कारोबारी मोहित ने बताया कि वारदात के वक्त 2 युवक बाइक स्टार्ट करके खड़े रहे, जबकि 2 युवक बाइकों से नीचे उतरे और दबे पांव उसकी तरफ बढ़ने लगे। आधी रात को युवकों के संदिग्ध हावभाव और उनके कपड़ों में छिपी किसी चीज को देखकर मोहित का माथा खनका। उसे शक हो गया कि उनके पास कोई धारदार हथियार है और वे लूट के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं। बड़ा खतरा भांपते हुए मोहित ने गजब की हिम्मत दिखाई और तुरंत अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर बदमाशों के सामने लोड कर दी। पिस्टल देखते ही लुटेरों के होश उड़ गए। खुद को फंसता देख बदमाश घबरा गए और पकड़े जाने के डर से बहानेबाजी करते हुए 'व्हाइट रोज फैक्ट्री' का पता पूछने लगे।

मोहित के मुताबिक, चारों युवकों की हालत देखकर साफ लग रहा था कि वे किसी भारी नशे में धुत्त थे। जब बदमाश वहां से भाग गए, तो मोहित ने तुरंत व्हाइट रोज फैक्ट्री के मालिक से संपर्क कर पूरी बात बताई। फैक्ट्री मालिक ने साफ शब्दों में कहा कि हुलिए के मुताबिक उनकी फैक्ट्री में ऐसा कोई भी युवक काम नहीं करता है, जिससे साफ हो गया कि वे केवल रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। इस वारदात ने जहां शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोली है, वहीं पुलिस की सुस्ती को भी उजागर किया है। पीड़ित कारोबारी मोहित ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जान बाल-बाल बचने के तुरंत बाद वह शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाना बस्ती जोधेवाल पहुंचा था। काफी देर तक किसी ने भी थाने का दरवाजा नहीं खोला।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!