Edited By Kalash,Updated: 09 May, 2026 04:11 PM

थाना पीएयू के अधीन आते ऋषि नगर में आज एक प्रॉपर्टी कारोबारी के आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।
लुधियाना (अनिल): थाना पीएयू के अधीन आते ऋषि नगर में आज एक प्रॉपर्टी कारोबारी के आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र पाल चौधरी ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की सोनू कुमार (48) वासी ऋषि नगर द्वारा सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक सदस्यों द्वारा सोनू कुमार को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक सोनू कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि पिछले लंबे समय से सोनू कुमार आर्थिक तंगी के कारण काफी परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी ज्योति के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here