लुधियाना पुलिस ने दबोचा 'फर्जी फर्मों' का मास्टरमाइंड, करोड़ों काले धन को करता था सफेद

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2026 11:17 AM

mastermind arrested

महानगर में आर्थिक अपराधों और टैक्स चोरी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ लुधियाना पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी

लुधियाना (राज): महानगर में आर्थिक अपराधों और टैक्स चोरी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ लुधियाना पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिसमें एक व्यक्ति बड़े स्तर पर फर्जी (फर्जीवाड़े) फर्में तैयार कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहा था। आरोपी का यह नेटवर्क इतना तगड़ा था कि वह नशे के तस्करों और असामाजिक तत्वों के दो नंबरी पैसे को इधर-उधर ठिकाने लगाने (मनी लॉन्ड्रिंग) का धंधा धड़ल्ले से चला रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, एएसआई (ASI) सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी समेत 11 जून 2026 को गश्त और चेकिंग के सिलसिले में संजय गांधी कॉलोनी के नजदीक ताजपुर कट, लुधियाना के पास मौजूद थे। पुलिस टीम इलाके में संदिग्धों पर नजर रख रही थी कि इसी दौरान एक बेहद खास मुखबिर ने पुलिस के पास पहुंचकर एक बड़ा खुफिया इनपुट दिया। मुखबिर ने पुलिस को पुख्ता जानकारी दी कि समराला चौक, लुधियाना के पास का रहने वाला कर्म सिंह नामक व्यक्ति बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी धंधा कर रहा है। वह सरकार की आंखों में धूल झोंककर फर्जी दस्तावेज तैयार करता है और उनके आधार पर नकली फर्में (शेल कंपनियां) खड़ी कर लेता है। इन फर्जी फर्मों की आड़ में वह बड़े-बड़े तस्करों और दो नंबर की कमाई करने वाले गैर-कानूनी तत्वों से मोटी कमीशन लेकर उनके काले धन को इधर-उधर ट्रांसफर करने का रैकेट चला रहा है।

इस खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और सरकार के राजस्व को भारी वित्तीय चपत लगाने वाले इस शातिर आरोपी कर्म सिंह को धर दबोचा। पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस जांच में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है कि वह अब तक कितने तस्करों के संपर्क में था और इस खेल में उसके साथ और कौन-कौन से सफेदपोश शामिल हैं। पुलिस जल्द ही इस पूरे नेक्सस का पर्दाफाश करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!