लुधियाना पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की बाइक व अवैध रिवॉल्वर सहित आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 01 Jun, 2026 08:43 AM

major success for ludhiana police

एंटी सोशल एलीमेंट्स और अपराधियों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत मुस्तैद खड़ी लुधियाना पुलिस को उस समय एक

लुधियाना (राज): एंटी सोशल एलीमेंट्स और अपराधियों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत मुस्तैद खड़ी लुधियाना पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गश्त के दौरान एक आरोपी कुलविंदर सिंह को अवैध हथियारों और चोरी की बाइक समेत दबोच लिया गया।

चंडीगढ़ की तरफ भागने की फिराक में था आरोपी
मामले की जानकारी देते हुए हवलदार जगदीश कुमार ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ 31 मई को इलाके में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की गई। तभी चंडीगढ़ रोड पर स्थित सिटी स्कैन सेंटर के पास एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट वाली स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर लुधियाना से चंडीगढ़ की तरफ भागने की फिराक में था। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी करके जब मुस्तैदी से उसे रोका और उसकी तलाशी ली, तो पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए। 

आरोपी के कब्जे से एक घातक .32 बोर का अवैध रिवॉल्वर, 2 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। सख्ती से की गई पूछताछ में सामने आया कि जिस स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर वह सवार था, वह भी चोरी की थी। पुलिस ने अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और बिना नंबरी मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब सलाखों के पीछे पहुंचे इस शातिर से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि वह इस खूंखार हथियार से किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!