Edited By Kamini,Updated: 29 May, 2026 12:37 PM

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी पहचान बासु पुत्र दीपू वासी हजूरी बाग कॉलोनी के रूप में की गई है।
लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान नजदीक मेट्रो कट के पास एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू करके जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 5 किलो चूरा पोस्त बरामद की गई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी पहचान बासु पुत्र दीपू वासी हजूरी बाग कॉलोनी के रूप में की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here