लुधियाना में नशा तस्करों पर पुलिस का सख्त Action, भारी मात्रा में ड्रग्स समेत आरोपी गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma,Updated: 29 May, 2026 08:44 PM

ludhiana police arrest accused with large quantity of drugs

नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के दौरान थाना सलेम टाबरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

लुधियाना : लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर रुपिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के दौरान थाना सलेम टाबरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त डीसीपी जोन-1 समीर वर्मा और एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सलेम टाबरी के प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह की अगुवाई में चौकी एलडीको इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर जिंदर लाल सिद्धू समेत पुलिस टीम मेन जीटी रोड स्थित मेट्रो के पीछे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान गांव भट्टियां की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और हाथ में पकड़ा प्लास्टिक का थैला सड़क किनारे फेंककर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बासू पुत्र दीपु निवासी मकान नंबर 208, गली नंबर 2, हजूरी बाग कॉलोनी, भट्टियां, लुधियाना के रूप में बताई। पुलिस द्वारा फेंके गए प्लास्टिक के थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 5 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में NDPS एक्ट की धारा 15, 61 और 85 के तहत मुकदमा नंबर 85 दिनांक 28-05-2026 दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!