लुधियाना में पारिवारिक विवाद के बीच बुजुर्ग ने निगला जहरीला पदार्थ, मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 11 Aug, 2026 08:24 AM

elderly man family dispute in ludhiana

मीन और खेतों की मोटर से पानी लगाने को लेकर जारी पारिवारिक विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली।

लुधियाना (राज): जमीन और खेतों की मोटर से पानी लगाने को लेकर जारी पारिवारिक विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। आरोपियों द्वारा लगातार पानी लगाने से रोकने और गाली-गलौज करने से तंग आकर एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस को दिए बयानों में मृतक के बेटे भगवंत सिंह ने बताया कि उनके खेतों वाली मोटर उनके ताया हाकम सिंह के नाम पर थी। ताया हाकम सिंह की मौत के बाद जमीन का बंटवारा समय पर न होने और आपसी रंजिश के कारण आरोपी पक्ष उनके परिवार से रंजिश रखने लगा था। जब भी उस के पिता केसर सिंह खेतों में मोटर से पानी लगाने जाते, तो आरोपी उन्हें पानी लगाने से जबरन रोकते थे और उनके साथ गाली-गलौज व बदसलूकी करते थे। आरोपियों की लगातार प्रताड़ना और गाली-गलौज से तंग आकर मानसिक रूप से परेशान हुए केसर सिंह ने बीते 9 अगस्त को कोई जहरीली चीज निगल ली। जब परिवार को इस बात का पता चला, तो वे तुरंत गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद केसर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस ने बीकर सिंह, चरणजीत सिंह और सुरजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!