पारिवारिक कलह में खूनी खेल : मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद दो सालों ने की जीजा की हत्या

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Aug, 2026 09:21 PM

they murdered their brother in law over a trivial matter

टिब्बा के अंतर्गत आते गुरु नानक कॉलोनी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की उसके ही दो सालों द्वारा गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

लुधियाना  (राज) : टिब्बा के अंतर्गत आते गुरु नानक कॉलोनी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की उसके ही दो सालों द्वारा गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का खुलासा सोमवार दोपहर बाद को हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी व थाना टिब्बा पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान सोनू आलम के रूप में हुई है। जो मूल रूप से बिहार के जिला अररिया का रहने वाला था और यहां टाइलें लगाने का काम करता था। मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के दो भाईयों आरोपी नवीन अली और आलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक सोनू टाइलें लगाने का काम करता था और अपनी पत्नी के साथ गुरु नानक कालोनी के एक वेहड़े में किराए पर रहता था। उस वेहड़े में सोनू की पत्नी के दो भाई भी अपनी पत्नीयों के साथ रह रहे थे। सोनू का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से सोनू की पत्नी और उसके दोनों सालों की पत्नियां गांव गई हुई थीं। घर में पीछे सोनू और उसके दोनों साले ही मौजूद थे। रविवार देर रात तीनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सालों ने सोनू के साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह तक वारदात के बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं चला। जब सोनू ने अपने भाई मिराज आलम का फोन नहीं उठाया तो वह दोपहर को घर पर पहुंचा। जब वह कमरे में गया तो सोनू जमीन पर गिरा पड़ा हुआ था। उसने सोनू को उठाने का प्रयास किया मगर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। फिर उसे पता चला कि सोनू की मौत हो चुकी है। उसने तुरंत अपने परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है और पुलिस को सोमवार दोपहर इसकी सूचना मिली। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पीडि़त परिवार की शिकायत पर आरोपी नवीन अली और उसके भाई आलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भगौड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!