Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2026 09:10 AM

मासूम बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के बीच एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक मामला सामने आया है।
लुधियाना (राज): मासूम बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के बीच एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक मामला सामने आया है। जहाँ 8 साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म किया गया।
पेट दर्द की बात पर हुआ संदेह
शिकायतकर्ता (पीड़िता की मां) के बयान के अनुसार, उनकी 8 वर्षीय बेटी ने उन्हें पेट में जलन और पेशाब करते समय तेज दर्द होने की शिकायत की। शुरुआत में मां ने इसे सामान्य बीमारी समझकर बच्ची को दवाई दिला दी, लेकिन इसके बावजूद जब बच्ची ने बार-बार पेट दर्द की बात कही, तो मां को संदेह हुआ। जब बच्ची से दर्द का कारण पूछा गया तो इसके बाद मासूम पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि जब वे कपिल पार्क इलाके में एक किराये के मकान में रहते थे, तो पड़ोस के कमरे में रहने वाला 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी खेलने के बहाने कमरे में आता था और उसके साथ ज़बरदस्ती गलत काम करता था।
आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट का केस दर्ज
मासूम बच्ची के इस खुलासे के बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर थाना PAU की पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO) व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश व कार्रवाई शुरू कर दी है।