Ludhiana में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, दर्शन के लिए उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

Edited By Kamini,Updated: 14 Jul, 2026 07:02 PM

lord jagannath rath yatra

रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ जी, भाई बलदेव जी, बहन सुभद्रा जी के दर्शनों से श्रद्धालु भावविभोर हो जाते है।

लुधियाना (सोनू): श्री दुर्गा माता मदिर नजदीक जगराओं पुल से 16 जुलाई को निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर जयपुर डायमंडस के फांऊडर राम सरूप मोदी, सुनील मोदी ने कहा कि पिछले 29 वर्षो से निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ रथयात्रा ने हजारों श्रद्धालुओं को भक्तिभाव की तरफ किया अग्रसर किया है जो इस बार 30वें वर्ष में प्रवेश कर गई है, श्रद्धालु बहुत ही बेसबरी से रथयात्रा का इंतजार कर रहे है। एप्पल हाईट के एम डी विकास पासी व युवा रियल एस्टेट कारोबारी हिमांशु पासी ने कहा कि रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ जी, भाई बलदेव जी, बहन सुभद्रा जी के दर्शनों से श्रद्धालु भावविभोर हो जाते है।    

PunjabKesari

श्री अविनाश चोपड़ा को रथयात्रा का दिया निमंत्रण 

पंजाब केसरी ग्रुप के संयुक्त सम्पादक अविनाश चोपड़ा को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के चेयरमैन राजेश ढांडा ने श्री राधे-कृष्ण जी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें रथयात्रा का सादर निमंत्रण प्रदान किया।

PunjabKesari

इस मौके पर अविनाश चोपड़ा ने 16 जुलाई को निकाली जाने वाली 30वीं विशाल एवं ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, सेवा, सद्भाव और सनातन संस्कृति से जोडऩे वाला महान उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। 

PunjabKesari

वहीं राजेश ढांडा ने कहा कि पंजाब केसरी पत्रसमूह ने पहली रथयात्रा से लेकर आज तक निरंतर रथयात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसे जन-जन की आस्था का महापर्व बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और श्रद्धालुओं को इस ऐतिहासिक आयोजन से जोडऩे में सदैव सहयोग दिया है।  

PunjabKesari

ढांडा ने कहा कि रथयात्रा में प्रभु श्री जगन्नाथ जी अपने बड़े भ्राता श्री बलभद्र जी एवं बहन माता सुभद्रा जी के साथ दिव्य रथ पर विराजमान होकर स्वयं अपने भक्तों को दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे, यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रभु से साक्षात् मिलने का दुर्लभ और पावन अवसर है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!