Ludhiana में बड़ा हादसा टला! सर्विस लेन के गहरे गड्ढे में पलटी कार, बाल-बाल बचा परिवार

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2026 11:41 AM

major accident averted in ludhiana

लुधियाना के लाडोवाल कस्बे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की कथित लापरवाही

लुधियाना (अनिल): लुधियाना के लाडोवाल कस्बे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सर्विस लेन पर खोदे गए गहरे गड्ढों के कारण शुक्रवार सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद एक कार चालक सर्विस लेन से गुजर रहा था। बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था, जिससे गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया। जैसे ही कार पानी से भरे हिस्से से गुजरी, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने करीब दो महीने पहले सर्विस लेन के किनारे बारिश का पानी निकालने के लिए गहरे गड्ढे खोदे थे, लेकिन अब तक उन्हें सुरक्षित ढंग से नहीं भरा गया और न ही वहां पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। बारिश के दौरान पानी भर जाने से ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मांग की है कि इन गड्ढों को जल्द से जल्द सुरक्षित किया जाए या भरवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!