Ludhiana में स्नैचिंग के बाद भाग रहे दो युवक ऑटो चालकों ने दबोचे, जमकर की छित्तर परेड

Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2026 04:52 PM

ludhiana snatching news

महानगर में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कपूर अस्पताल के पास का है

लुधियाना ( गणेश / सचिन ): महानगर में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कपूर अस्पताल के पास का है, जहां एक्टिवा सवार दो युवक कथित तौर पर दो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो रहे थे। घटना के बाद दोनों आरोपी दामोरिया पुल की तरफ भागने लगे, लेकिन रास्ते में भारी ट्रैफिक होने के कारण उनकी रफ्तार धीमी पड़ गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दोनों युवक कृष्णा स्वीट्स से कपूर अस्पताल वाली तरफ निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे सवारियों का इंतजार कर रहे ऑटो चालकों ने उन्हें रोक लिया। अचानक सामने आए ऑटो चालकों को देखकर आरोपियों का संतुलन बिगड़ गया और वे एक्टिवा समेत सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों के पास मौजूद एक्टिवा भी कथित तौर पर चोरी की बताई जा रही है।

घटना के चलते इलाके में भारी भीड़ जुट गई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा। काफी देर तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। बाद में लोगों ने दोनों युवकों को थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस के हवाले कर दिया। जब इस संबंध में थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह भी सत्यापित किया जाएगा कि वे किसी अन्य वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, बरामद सामान तथा उनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा की भी जांच कर रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!