लुधियाना में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया, घर से जेवर और नकदी भी ले गए आरोपी

Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2026 09:31 AM

minor girl ludhiana escaped

थाना डेहलों के अधीन आते क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और घर से नकदी

लुधियाना (राज): थाना डेहलों के अधीन आते क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और घर से नकदी व जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक दो मोटरसाइकिलों पर अपने साथियों संग वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता जब घर पहुंचे तो उन्होंने कमरे में कपड़े बिखरे देखकर हैरान रह गए। जब उन्होंने पेटी में रखा पर्स जांचा तो उसमें से सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत अपनी नाबालिग बेटी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर में मौजूद छोटे बच्चे ने परिजनों को बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर तीन लड़के आए थे। उन्होंने ही पेटी से सामान निकाला और दीदी को जबरन अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। परिजनों ने जब अपने स्तर पर तलाश शुरू की तो पता चला कि होशियारपुर के चब्बेवाल गांव का रहने वाला यासीन नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी बेटी को भगा ले गया है। 

नाबालिग के पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को भगाने की इस पूरी साजिश में यासीन के अलावा चार अन्य लोग भी शामिल थे। थाना डेहलों के जांच अधिकारी करमवीर सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी यासीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत में नामजद किए गए अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!