फिल्म की शूटिंग का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए में बेची लड़की, पूरा मामला पढ़ रह जाएंगे हैरान

Edited By Kamini,Updated: 23 Jul, 2026 05:31 PM

girl sold in up

पंजाब से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसे बेच दिया गया।

पंजाब डेस्क:  पंजाब से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसे बेच दिया गया। मामला मोहाली का है जहां की एक लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि, उसे फिल्मों में रोल दिलाने के बाद UP में डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया। वहीं एक लड़की अभी भी गायब है। 

बताया जा रहा है कि, घटना की सूचना जब राज्य महिला आयोग के पास पहुंची तो उन्होंने तुरन्त मोहाली पुलिस को हाईलेवल जांच करने के आदेश दिए। इसके अलावा आयोग ने वीडियो लिंक और स्क्रीनशॉट भी पुलिस भेजकर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि वह एक शॉपिंग मॉल में काम करती थी जहां पर उसका सैलरी 18 हजार रुपए थी। यहीं पर उसकी जानकार मंदीप ने उससे काम के बारे में पूछा और फिर उसे 50 हजार रुपए महीना दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे फिल्मों के शूट के बहाने ले गई। 

पीड़ित लड़की ने बताया कि, पहले तो उसे शूटिंग करने का मौका मिला और कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी मिले। इसके बदले में उसे पेमैंट भी दी गई। ऐसे में उसका अपनी जानकार मंदीप पर विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद मंदीप ने कहा कि फिरोजपुर में 4-5 दिन की शूटिंग है। इसके बाद मंदीप ने पीड़ित लड़की के परिवार से बात की और उसे अपने साथ लेकर फिरोजपुर चली गई।

पीड़ित लड़की ने बताया कि जब वह शूटिंग के लिए फिरोजपुर के एक घर में पहुंचे तो वहां पर सब कुछ सामान्य लग रहा था। वहां पर पहले से ही कई लड़कियां मौजूद थी। इसके बाद मंदीप ने वहां पर पहुंचकर लड़की से कहा कि उसका मैरिज का शूट है और उसे फेरो का सीन करना होगा। इसके लिए उसे तैयार भी कर दिया गया। इसके बाद उसके गुरुद्वारा साहिब में फेरे करवाए गए। यही नहीं मंदीप ने उसे शूटिंग के दूसरे सीन का बोलकर फिर उत्तर प्रदेश ले गई। जहां पर उसे एक कमरे में भेज दिया गया। जिस लड़के के साथ पीड़ित लड़की ने शादी का सीन शूट किया था वह रात करीब 10 बजे उसके कमरे में आया और कहने लगा वह उसका पति है। लड़के ने पीड़ित लड़की से कहा कि, उसने उसे डेढ़ लाख रुपए में खरीदा है। 

जब पीड़ित लड़की को इसका यकीन नहीं हुआ तो लड़के न मंदीप को पैसे देते हुए का सारा वीडियो दिखाया। इसी बीच लड़के का चाचा जोकि पुलिस में है ने आकर कहा कि उसके साथ कुछ गलत नहीं होगा लेकिन उनके पैसे वापस लौटा दिए जाएं। जब पीड़िता की मंदीप से फोन पर बात करवाई गई तो उसने पहचानने से मना कर दिया। इसके बाद लड़के के चाचा ने किसी तरह पीड़ित लड़की के परिवार वालों से बात करवाई। इसके बाद परिवार वाले पैसे देकर अपनी बेटी को वापस लेकर चले गए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!