Edited By Vatika,Updated: 29 Jul, 2026 08:54 AM

ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से बेहद दर्दनाक मौत
लुधियाना (राज): ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से बेहद दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में थाना गोरीपुर, जिला धुबरी (आसाम) से प्राप्त जीरो एफआईआर (Zero FIR No. 0) प्राप्त होने के बाद लुधियाना पुलिस के आरोपियों पर थाना साहनेवाल में नई FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता अब्दुल हई शेख ने बताया कि उनका छोटा भाई हैसमूल हक पुत्र लेफ्टिनेंट भियाड़ विश्वकर्मा, 'विश्वकर्मा ब्रिक केलिन इंडस्ट्री' (भट्ठे) पर मजदूरी का काम करता था। बीती 01 मई 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे जब वह इंडस्ट्री के वर्किंग एरिया में काम कर रहा था, तो अचानक इंडस्ट्री के ट्रैक्टर चालक ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस हादसे में युवक की गर्दन और टांग कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। उसका आरोप है कि लुधियाना पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की और न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की। इसके बाद वह शव को अपने पैतृक घर ले गया और वहा उसका संस्कार किया।
फिर उसने वहां आसाम में ही इस संबंधी शिकायत दी। जिसके के बाद उसे जिला धुबरी के थाना गौरीपुर की पुलिस ने आरोपी फर्म के मालिक हिस्मूल हक, मोमिनुल हक, ट्रैक्टर ड्राइवर और एंबुलेंस ड्राइवर पर हत्या और अन्य धाराओं के तहत जीरो नंबर FIR दर्ज कर लुधियाना पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया।थाना साहनेवाल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसाम थाने से जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की बनती तफ्तीश व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।