नकटे में शॉर्ट सर्किट का कहर, करंट लगने से 8 पशुओं की मौ+त; मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 29 Jul, 2026 12:09 PM

8 animals die of electrocution sparking panic

निकटवर्ती गांव नकटे में बीती रात बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुए एक दर्दनाक हादसे में एक पशुपालक

भवानीगढ़(कांसल): निकटवर्ती गांव नकटे में बीती रात बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुए एक दर्दनाक हादसे में एक पशुपालक के 8 पशुओं की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुपालक परगट सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के पशु रात के समय शेड में बंधे हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे करंट पशुओं तक पहुंच गया और वे इसकी चपेट में आ गए। जब तक परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तब तक सभी आठों पशुओं की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!