मामा जल्दी आ जाओ... Ludhiana में ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त, इलाके में सनसनी

Edited By Kamini,Updated: 29 Jul, 2026 06:14 PM

sensational case in ludhiana

शहर के ढोलेवाल स्थित प्रभात नगर में एक ड्राइवर द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदा लगाकर खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज) : शहर के ढोलेवाल स्थित प्रभात नगर में एक ड्राइवर द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदा लगाकर खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।

मृतक के मामा सुनील ने बताया कि मनोज ने मौत से कुछ समय पहले उन्हें फोन किया था और घबराए हुए लहजे में कहा था कि मामा जल्दी आ जाओ, यहां लफड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही वह तुरंत प्रभात नगर स्थित उसके कमरे पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने मनोज के मोबाइल पर कई बार फोन भी मिलाया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। मामा सुनील ने बताया कि कुछ देर इंतजार करने के बाद वह वापस लौट गए। अगले दिन सुबह जब दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। पेशे से ड्राइवर होने के कारण उन्हें लगा कि मनोज कहीं गाड़ी लेकर निकला होगा। बाद में परिजनों को मनोज की मौत की सूचना मिली।

सुनील ने बताया कि जब वे दोबारा मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला था और मनोज का शव बेड पर पड़ा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मकान मालिक ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया था, जिससे मामला बेहद संदिग्ध प्रतीत होता है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मनोज के गले पर फंदे के निशान के अलावा दोनों पैरों पर गंभीर चोटों व छिलने के निशान भी मिले हैं, जिससे जाहिर होता है कि उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों को दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा, जिसके आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!