तेज रफ्तार ट्राले ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौ+त; फूटा लोगों का गुस्सा

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2026 09:02 AM

ludhiana accident news

शहर के सलेम टाबरी पंप के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल पर जा रहे एक

लुधियाना(खुराना): शहर के सलेम टाबरी पंप के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ट्राले को मौके पर ही रोक लिया, लेकिन चालक भीड़ को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। घटना के समय मौजूद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि घटनास्थल से थाना कुछ ही कदमों की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में रोष देखने को मिला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!